नवीनतम
वनडे रैंकिंग में चार भारतीय बल्लेबाजों को स्थान मिला
भोपाल [ महामीडिया] आईसीसी [ ICC ] की ताजा वनडे रैंकिंग आज बुधवार को जारी हुई है। न्यूजीलैंड के विरुद्ध मीरपुर में मिली 6 विकेट की जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं बैटिंग रैंकिंग में चार भारतीय शामिल हैं जिसमे विराट कोहली ,रोहित शर्मा,शुभमन गिल और के.एल.राहुल को स्थान मिला है। गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के स्पिनर रिशाद हुसैन और पेसर नाहिद राणा को बड़ा लाभ हुआ है। मीरपुर वनडे में दोनों ने मिलकर 6 विकेट झटके थे। रिशाद 10 पायदान ऊपर चढ़कर 58वें और नाहिद राणा 32 पायदान की छलांग लगाकर 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने दो मैचों में 4 विकेट लेकर 39वें स्थान के साथ रैंकिंग में वापसी की है।