नवीनतम
सतना सड़क हादसे मे तीन लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] सतना जिले में आज बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां सरिया से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे नहर में जा गिरा। हादसे में ट्रक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में चालक, क्लीनर और एक मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं। यह पूरी घटना रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-39 की है। बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमुआ मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।