मैहर जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित
भोपाल [ महामीडिया] मैहर जिले को 'जल अभावग्रस्त क्षेत्र' घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने कम वर्षा और भू-जल स्तर में तेजी से गिरावट के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 21 अप्रैल से 30 जून तक प्रभावी रहेगा।