सिर्फ एक व्यक्ति ने ही अमेरिका का गोल्ड कार्ड वीजा लिया
मुंबई [महामीडिया]
अमेरिका में अब तक केवल एक व्यक्ति ने ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बहुचर्चित ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा लिया है। गोल्ड कार्ड वीजा में कोई विदेशी 9 करोड़ रुपए से ज्यादा देकर अमेरिका में रहने और काम करने का अधिकार पा सकता है। वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने संसदीय समिति की सुनवाई में यह जानकारी दी। यह आंकड़ा उनकी पहले की उस घोषणा से काफी कम है जिसमें 1300 आवेदन बेचे जाने की बात कही गयी थी । हालांकि लुटनिक ने सुनवाई के दौरान कहा कि फिलहाल सैकड़ों आवेदन प्रक्रिया में हैं।