अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता

अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता

भोपाल [ महामीडिया] 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अमेरिका के साथ दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुँच गए हैं । इस यात्रा से क्षेत्र में तनाव कम होने और शांति स्थापित होने की उम्मीदें फिर से जगी हैं। विदेश मंत्री अराघची के साथ एक छोटा प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई भी शामिल हैं। अराघची प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात करेंगे। यह भी संभावना है कि वह अमेरिकी अधिकारियों से मिलेंगे । अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर आज शनिवार को ईरानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सीधी वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुँच रहे हैं । व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस बात की पुष्टि की है । 

सम्बंधित ख़बरें