नदी किनारे वाले शहरों के लिए अलग से गाइडलाइन जारी
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. के नगरीय प्रशासन विभाग ने नदियों और घाट किनारे बसे शहरों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें नदी किनारे बसे शहरों को भी शामिल किया गया है। इनके घाटों की सफाई के लिए सर्वेक्षण में 200 नंबर अलग से तय किए गए हैं। इस नई गाइडलाइन में मध्यप्रदेश के 73 शहरों के 106 घाट चिंहित किए गए हैं। इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों को निर्देश जारी कर दिए हैं। यह पहली बार है जब नदी शहर मूल्यांकन घटक का अलग से सर्वे होगा। ऐसे में नदी किनारे बने घाटों की सफाई और रखरखाव निर्भर करेगा कि आपके शहर की रैंकिंग कैसी है।