नवीनतम
ओपनएआई का उन्नत और स्मार्ट GPT लॉन्च
मुंबई [महामीडिया]
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में ओपनएआई ने अपना सबसे स्मार्ट और समझदार एआई मॉडल GPT-5.5 पेश किया है। यह एआई की दुनिया में बड़ा कदम है जहां एआई अब केवल बातचीत नहीं करेगा बल्कि काम को अंजाम भी देगा। पुराने एआई मॉडल्स को हर कदम पर निर्देश देने पड़ते थे लेकिन GPT-5.5 उलझे हुए और कई हिस्सों वाले कामों को खुद-ब-खुद शुरू से आखिरी तक पूरा कर सकता है।