राजस्थान में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से चार लोग मरे

राजस्थान में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से चार लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] 

राजस्थान के नीमराना में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए हैं। इसमें दो मासूम भी हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। दो लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। सभी मृतक झारखंड के हैं। शवों की शिनाख्त डीएनए टेस्ट से होगी। दावा किया जा रहा है कि हादसा परफ्यूम की बोतल से निकले केमिकल में आग लगने से हुआ। गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों में भी ब्लास्ट हुए हैं। गोदाम कृषि भूमि पर बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें