म.प्र. के नगरीय निकायों के उप चुनाव जुलाई में
भोपाल [ महा मीडिया]
म. प्र. के नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों में कुल 3851 रिक्त पदों पर जुलाई महीने में उप-निर्वाचन कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने इस बार 1 जनवरी 2026 को आधार तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण करने का निर्णय लिया है। पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 18 जून 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके आधार पर जुलाई में चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। यह चुनाव 31 मार्च 2026 तक आकस्मिक रूप से खाली हुए विभिन्न पदों के लिए होंगे।