अल्काराज फ्रेंच ओपन और रोम मास्टर्स से बाहर

अल्काराज फ्रेंच ओपन और रोम मास्टर्स से बाहर

भोपाल [ महामीडिया] टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज इस साल फ्रेंच ओपन में नजर नहीं आएंगे। दो बार के चैंपियन अल्काराज ने कलाई की चोट से उबरने के लिए हटने का  निर्णय लिया है । वह रोम मास्टर्स में भी भाग  नहीं लेंगे। फ्रेंच ओपन 18 मई से होना है। अल्काराज ने बताया कि टीम ने तय किया है  कि पूरी तरह फिट हुए बिना वापसी जोखिम भरी हो सकती है इसलिए रिकवरी पर ध्यान जरूरी है। अल्काराज को इसी महीने बार्सिलोना ओपन के पहले दौर में कलाई में चोट लगी थी। 

सम्बंधित ख़बरें