भिंड सड़क हादसे में तीन युवक मरे
भोपाल [ महामीडिया]
भिंड जिले में आज शनिवार को नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 4 युवकों को कुचल दिया है । बस एक युवक को बाइक समेत करीब 5 किलोमीटर तक घसीटते ले गई, सड़क पर चिंगारियां उठती रहीं। कुचलने से 3 युवकों की मौत हो गई है जबकि एक की हालत नाजुक है। उमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव शुरू किया है । शवों के पह्चान के प्रयास किए जा रहे हैं।घटना नेशनल हाईवे 552 पर किशोर पुरा गांव के नजदीक करीब दोपहर 1:30 बजे की है।