शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] आज 22 अप्रैल को शेयर बाजार लगातार तीन दिन की तेजी के बाद भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी शेयरों में बिकवाली, भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी फंडों की निकासी के कारण बाजार दबाव में रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए जबकि मिडकैप स्थिर और स्मॉलकैप में हल्की बढ़त रही। सेंसेक्स 756 अंक गिरकर 78,516 पर और निफ्टी 198 अंक टूटकर 24,378 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट का मुख्य कारण आईटी शेयरों में बिकवाली और वैश्विक अनिश्चितता रही।