ईरान ने दो जहाजों को जब्त किया

ईरान ने दो जहाजों को जब्त किया

भोपाल [ महामीडिया] ईरान  ने आक्रामक रुख अपनाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो जहाजों को जब्त कर लिया है।नेवल फोर्स ने “उल्लंघन” करने पर इन जहाजों को रोका। गार्ड्स ने बयान जारी कर कहा है कि यह कार्रवाई आज सुबह की गई है इसमें एक गुजरात आ रहा जहाज भी शामिल है जिसे पकड़ा गया है । जिन जहाजों को रोका उनमें FRANCESCA और EPAMINONDAS शामिल हैं । EPAMINONDAS दुबई के जबेल अली पोर्ट से भारत के गुजरात की ओर जा रहा था ।इससे यह मामला अब सिर्फ अमेरिका-ईरान तनाव तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसका असर भारत सहित क्षेत्रीय व्यापारिक मार्गों पर भी पड़ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें