सीमेंट की कीमतों मे वृद्धि

सीमेंट की कीमतों मे वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया] देश में सीमेंट के दाम फिर बढ़ने लगे हैं और आने वाले समय में इनमें और तेजी देखने को मिल सकती है। पिछले सप्ताह से सीमेंट कंपनियों ने कीमतों में करीब 10-12 रुपये प्रति बैग (करीब 200-220 रुपये प्रति टन) की बढ़ोतरी की है। अच्छी बात यह है कि यह बढ़ोतरी बाजार में टिक भी गई है और ग्राहकों ने इसे स्वीकार कर लिया है।सीमेंट कंपनियों पर लागत का दबाव अभी भी बना हुआ है। पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले बैग भी काफी महंगे हो गए हैं और उनकी कीमत पहले से लगभग दोगुनी हो चुकी है। 

सम्बंधित ख़बरें