शेयर बाजार सात सौ अंकों की गिरावट पर
भोपाल [ महामीडिया] सेंसेक्स आज 22 अप्रैल को 700 अंक की गिरावट के साथ 78,500 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंकों की गिरावट है । शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 254 अंक गिरकर 79,019.34 पर और निफ्टी 106 अंक टूटकर 24,470.85 के स्तर पर खुला। यह गिरावट से मिले नकारात्मक संकेतों और वैश्विक अनिश्चितता के कारण है। आईटी शेयरों में गिरावट (2% तक) देखी गई जबकि कुछ चुनिंदा शेयरों में हलचल है।