खजुराहो और नर्मदापुरम में सबसे अधिक गर्मी

खजुराहो और नर्मदापुरम में सबसे अधिक गर्मी

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में भीषण गर्मी जारी है। दिन में पारा 43 डिग्री के पार है जबकि रात में भी तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया है। मंगलवार को खजुराहो, नर्मदापुरम सबसे गर्म रहे। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर-उज्जैन में भी तेज गर्मी रही। इसके अलावा सीधी, नौगांव, रायसेन, रतलाम, नरसिंहपुर, सतना, टीकमगढ़ और रीवा सहित कई जिलों में तापमान 41°C से 42°C के बीच दर्ज किया गया. जहां तक प्रमुख शहरों की बात है, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी तापमान 40°C के आसपास रहा

सम्बंधित ख़बरें