अमेरिका ने युद्धविराम को आगे बढ़ाया
भोपाल [ महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है। ट्रम्प ने कहा कि इस अपील को मानते हुए उन्होंने अमेरिकी सेना को हमला रोकने का आदेश दिया है हालांकि सेना को पूरी तरह तैयार रहने को भी कहा गया है। इस दौरान ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी जारी रहेगी। उन्होंने साफ किया कि युद्धविराम तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान अपनी ओर से ठोस और एकजुट प्रस्ताव नहीं दे देता और बातचीत पूरी नहीं हो जाती चाहे उसका परिणाम कुछ भी निकले।