गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट कल खुलेंगे

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट कल खुलेंगे

भोपाल [ महामीडिया] वर्ष 2026 में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चारधामों में प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में मां गंगा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर को करीब पांच से सात क्विंटल फूलों से सजाने की तैयारी है। चारधामों में पहले यमुनोत्री धाम में भी यात्रा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रविवार सुबह मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से धाम के लिए प्रस्थान करेगी। 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के खुलेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित दो सबसे पवित्र हिंदू तीर्थ स्थल हैं जो गंगा और यमुना नदियों के उद्गम स्थल हैं। ये 'चार धाम यात्रा' का हिस्सा हैं जो आम तौर पर अक्षय तृतीया (अप्रैल-मई) से दिवाली (अक्टूबर-नवंबर) तक छह महीने के लिए खुलते हैं। यहाँ की यात्रा आध्यात्मिक सुख और रोमांच से भरपूर है।

सम्बंधित ख़बरें