मैहर के तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत
भोपाल [ महामीडिया] मैहर जिले के पटेरा तालाब में आज शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में नहाते समय 3 बच्चियां डूब गईं। इस घटना में दो बच्चियों की मौत हो गई है जबकि ग्रामीणों ने 2 अन्य को सुरक्षित बचा लिया है। हादसा कोलगवां थाना क्षेत्र में हुआ जहां कुल 4 किशोरियां नहाने गई थीं।