चारधाम यात्रा के लिए अब तक 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीयन करवाया
भोपाल [ महामीडिया] ऋषिकेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 बसों को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए रवाना करेंगे। यह यात्री 19 अप्रैल को यमुनोत्री-गंगोत्री के कपाट खुलने के वक्त उपस्थित रहेंगे। चारधाम के लिए अब तक 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीयन करवा लिया है। पिछले साल 23 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीयन करवाया था।गुरुवार से ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीयन काउंटर भी शुरू हो गए हैं।