उ.प्र. का बांदा एशिया में सबसे गर्म
भोपाल [ महामीडिया] देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को तापमान 45.4°C दर्ज हुआ जो इस गर्मी में अब तक भारत ही नहीं एशिया में सबसे अधिक तापमान था।यह सामान्य से 4.9°C ज्यादा है। दिलचस्प यह है कि एक हफ्ते पहले 9-10 अप्रैल को देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम 12°C तापमान भी बांदा में ही था।आज से अगले 4 दिन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और केरल में लू चलने की आशंका है।