मुख्यमंत्री यादव ने महिला विरोधी मानसिकता पर कांग्रेस को कोसा

मुख्यमंत्री यादव ने महिला विरोधी मानसिकता पर कांग्रेस को कोसा

भोपाल [ महामीडिया] मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के पारित न होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विधेयक को पास न होने देना गंभीर चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री यादव ने लिखा कि यह घटनाक्रम देश की माताओं और बहनों के अधिकारों व सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर इस तरह की राजनीति उचित नहीं है उनका कहना है कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका उत्तर अवश्य देगी।

सम्बंधित ख़बरें