बेतवा नदी के उद्गम स्थल को पुनर्जीवित किया जायेगा

बेतवा नदी के उद्गम स्थल को पुनर्जीवित किया जायेगा

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल के पास झिरी गांव स्थित बेतवा नदी के उद्गम स्थल को पुनर्जीवित करने के लिए 26 अप्रैल से 2 मई 2026 तक एक सप्ताह का श्रमदान अभियान शुरू होगा। पिछले वर्ष गर्मी के मौसम में बेतवा का उद्गम स्थल पूरी तरह सूख गया था। इसके बाद 55 चेक डैम बनाए गए थे। इन संरचनाओं के कारण जल संचयन में आंशिक सुधार हुआ और उद्गम स्थल पर पानी की उपलब्धता बढ़ी है। इसी क्रम में इस वर्ष फिर से अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस बार लक्ष्य उद्गम स्थल को पूरी तरह पुनर्जीवित करना और जल संरक्षण के स्थायी उपाय विकसित करना है। अभियान के दौरान चेक डैम निर्माण, जल प्रवाह मार्गों की सफाई और अन्य संरचनात्मक कार्य किए जाएंगे। इस  का उद्देश्य चेक डैम बनाकर, जल प्रवाह मार्ग साफ कर तथा फलदार पौधे लगाकर नदी के प्राचीन जल स्रोत को स्थायी रूप से पुनर्जीवित करना है।

सम्बंधित ख़बरें