सिंगरौली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

सिंगरौली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार

भोपाल [महामीडिया] 

सिंगरौली जिले में शुक्रवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पांच डकैत बंदूक की नोक पर घुसकर लगभग 7 किलो सोना और 20 लाख रुपए नगद लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष खत्री ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। घटना के बाद 24 घंटे बीतने से पहले डकैती का मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 14 लाख रुपए कैश 70 लाख का सोना बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की 10 टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा होगा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र पुणे स्थित एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है जिसकी स्थापना 1935 में हुई थी।

 

सम्बंधित ख़बरें