जम्मू के उधमपुर बस हादसे में 16 लोग मरे

जम्मू के उधमपुर बस हादसे में 16 लोग मरे

मुंबई [महामीडिया]

जम्मू के उधमपुर में आज सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई है। रामनगर से आ रही बस जालो के पास सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को इलाज के लिए ऊधमपुर लाया जा रहा है।रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया है। घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें