महर्षि संस्थान में यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ

महर्षि संस्थान में यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ

 

भोपाल आज महर्षि महेश योगी संस्थान भोपाल में अक्षय तृतीया पर्व एवं सहस्रा शीर्षा पुरुषा मंडल के स्थापना दिवस के अवसर पर सामूहिक यज्ञोपवीत [जनेऊ ]संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर  महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी ने अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के मुहूर्त में जो भी व्यक्ति जन्मा है वह सभी चिरंजीवी हो जाते हैं इसके साथ-साथ आज के दिन जिन-जिन लोगों ने दीक्षा ली है वह सभी सर्वव्यापी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोगों को मिलकर अपने जीवन एवं संपूर्ण विश्व परिवार के लिए अक्षय संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने बताया  कि समस्त महर्षियों, ऋषियों महात्माओं, संतों और राजषियों के संकल्प पूर्ण हो जायें यह हम सभी लोगों को मिलकर संकल्प लेना चाहिए क्योंकि इसमें सार्वभौमिक कल्याण की भावना शामिल है।

ब्रह्मचारी गिरीश जी ने बताया कि उपनयन संस्कार से बटुकों को जीवन में शिक्षा एवं दीक्षा के साथ-साथ भावातीत की चेतना में स्थित होकर संपूर्ण संकल्प लेना चाहिए ताकि हम सभी को पूर्ण जागृत की चेतना प्राप्त हो जाए इसके लिए हमें नियमित भावातीत ध्यान एवं सिद्धि करना होगा।

इस अवसर पर सहस्रा शीर्षा पुरुषा मंडल की स्थापना दिवस पर ब्रह्मचारी जी ने इससे जुड़े सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

इसके बाद 21 वैदिक पंडितों द्वारा  वैदिक विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित समस्त बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि संस्थान की परंपरा अनुसार गुरु पूजन से प्रारंभ हुआ था इसके पश्चात वैदिक विधि विधान से यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यज्ञोपवीत ग्रहण करने वाले बटुकों के माता-पिता एवं अभिभावक भी उपस्थित थे।

इस दौरान मंच पर महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. भुवनेश शर्मा, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के निदेशक संचार एवं जनसंपर्क विजय रतन खरे, अतिरिक्त निदेशक वित्त मनीष सिन्हा, निदेशक लेखा बी.पी. तिवारी, अतिरिक्त निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन यतीश सक्सेना, अतिरिक्त निदेशक निर्माण अखिलेश श्रीवास्तव सहित अतिरिक्त निदेशक कंप्यूटर विज्ञान मनीष मांडलिक जी उपस्थित थे।

इस सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय रतनपुर के महर्षि मंगलम भवन में महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान एवं महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्या पीठम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।
 

सम्बंधित ख़बरें