शेयर बाजार 150 अंकों की बढ़त पर
भोपाल [ महामीडिया] आज 16 अप्रैल को सेंसेक्स 150 अंक की तेजी के साथ 78,100 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी है यह 24,250 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में FMCG में सबसे ज्यादा खरीदारी है । घरेलू शेयर बाजार में आखिरी कारोबारी दिन सुस्त शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। एशियाई बाजारों और कच्चे तेल के भाव में नरमी है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 27 पैसे बढ़कर 92.87 पर पहुंच गया है।