नर्मदापुरम,बांदा और बाड़मेर में सबसे अधिक गर्मी
मुंबई [महामीडिया]
देश के पश्चिमी राज्य राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में तेज गर्मी पड़ रही है। उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में पारा 35°C से 45°C के बीच पहुंच गया है। गुरुवार को यूपी के बांदा में तापमान 44.4°C, एमपी के नर्मदापुरम में 43°C, राजस्थान के बाड़मेर में 42.9°C रिकॉर्ड किया गया। यह तीनों स्थान 2026 के अप्रैल में सबसे गर्म इलाकों में शामिल हैं।