अमरनाथ यात्रा के लिए अभी तक 25,000 श्रद्धालुओं ने पंजीयन करवाया
भोपाल [ महामीडिया] अमरनाथ गुफा मंदिर की सालाना यात्रा के लिए अब तक 25,000 से ज्यादा लोगों ने पंजीयन करवा लिया है। इस यात्रा की ज़रूरी सुविधाओं को पूरा करने के लिए 20 जून की डेडलाइन तय की गयी है । गुफा मंदिर की 57 दिनों की तीर्थयात्रा के लिए पंजीयन 15 अप्रैल को शुरू हुआ है। अकेले पहले दिन ही 19,402 पंजीयन हुए थे। . 57 दिनों तक चलने वाली यह पवित्र यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी ।