हरिवंश नारायण तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने

हरिवंश नारायण तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने

भोपाल [ महामीडिया] हरिवंश नारायण तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने हैं। उन्हें आज शुक्रवार को निर्विरोध चुना गया हैं। विपक्ष की ओर से कोई नाम नहीं आया था।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लगातार तीसरी बार उपसभापति चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को आप पर गहरा भरोसा है। बीते समय में आपके अनुभव का सदन को लाभ मिला है। आपने सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की है। हरिवंश के समर्थन में राज्यसभा सचिवालय को 5 प्रस्ताव मिले हैं। राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने पहला प्रस्ताव पेश किया था जबकि दूसरा प्रस्ताव भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया था।

सम्बंधित ख़बरें