म.प्र.की भीषण गर्मी से बच्चों को बचाना होगा

म.प्र.की भीषण गर्मी से बच्चों को बचाना होगा

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. के अधिकतर शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। बच्चों की परेशानियों को ध्यान मे रखते हुए स्कूल के समय में बदलाव होना चाहिए। मध्य प्रदेश में 43°C तक पहुँचते तापमान और झुलसाती गर्मी के बीच बच्चों की सुरक्षा के लिए राज्य के कई जिलों जैसे नर्मदापुरम, अनूपपुर और रायसेन में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब अधिकांश स्कूल सुबह 7:00 या 7:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 बजे तक ही लग रहे हैं ताकि बच्चे भीषण गर्मी और लू से बच सकें। ऐसी ही पहल की जरुरत अन्य जिलों मे भी है।

सम्बंधित ख़बरें