चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

भोपाल [ महामीडिया] उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीयन आज से शुरू हो गया। राज्य के तीन प्रमुख शहर हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में यात्रियों के लिए काउंटर बनाए गए हैं। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर लगाए गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण शुक्रवार को सुबह पांच बजे शुरू हुआ । इसके लिए ट्रांजिट कैंप में 24 काउंटर बनाए गए हैं। आइएसबीटी में छह काउंटर पर पंजीकरण हो रहा है । 30 मोबाइल टीम भी ऑफलाइन पंजीकरण के लिए बनाई गई हैं। यह टीमें उन होटल-धर्मशालाओं में पंजीकरण कराएगी जहां अधिक यात्री होंगे। इससे ट्रांजिट कैंप और आइएसबीटी के काउंटरों पर लंबी कतार नहीं लगेगी।

सम्बंधित ख़बरें