नर्मदापुरम में हज़ारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई
भोपाल [ महामीडिया] वैशाख अमावस्या (सत्तू अमावस्या) के अवसर पर शुक्रवार को नर्मदापुरम में हज़ारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। देशभर में वैशाख अमावस्या (सत्तू अमावस्या) मनाई जा रही है। नर्मदापुरम के प्राचीन सेठानी घाट समेत जिलेभर के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में स्नान किया और सत्तू का दान कर पुण्य लाभ लिया। देवास जिले के नेमावर पर भी कल रात से लोगों को पहुंचना जारी है जो आज दिन भर जारी रहेगा। दूसरी और चित्रकूट में भी भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नर्मदा नदी के सेठानी घाट, विवेकानंद घाट और परमहंस घाट सहित अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार है । सुबह 5 बजे से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के जिलों से आए श्रद्धालु भी शामिल हैं ।