नवीनतम
गूगल ने 17 लाख खातों को निलंबित किया
भोपाल [ महामीडिया] गूगल ने 2025 में भारत में नियमों का उल्लंघन करने वाले 48.37 करोड़ विज्ञापनों को हटाया है। इसी दौरान कंपनी ने अपने AI प्लेटफॉर्म जेमिनी की मदद से 17 लाख एडवरटाइजर अकाउंट्स भी निलंबित किया है । गूगल की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। ग्लोबल लेवल पर कार्रवाई और भी बड़े पैमाने पर हुई है। कंपनी का दावा है कि हटाए गए कुल विज्ञापनों में से 99% को यूजर्स के देखने से पहले ही रोक दिया गया था।