शेयर बाजार पांच सौ से अधिक अंकों की बढ़त पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] 17 अप्रैल को शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली और यह तेजी के साथ बंद हुआ जहाँ सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछलकर 78,000 के ऊपर और निफ्टी 24,300 के पार पहुंच गया। भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद और विदेशी निवेशकों की ताजा खरीदारी ने बाजार को मजबूती मिली। आईटी, मेटल और मिडकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। जिसमें सेंसेक्स 504.86 अंक चढ़कर 78,493.54 पर और निफ्टी 50 156.80 अंक बढ़कर 24,353.55 पर बंद हुआ।