सिंगरौली के बैंक में दिनदहाड़े 35 लाख की लूट

सिंगरौली के बैंक में दिनदहाड़े 35 लाख की लूट

भोपाल [ महामीडिया] सिंगरौली शहर के बीचोबीच संचालित महाराष्ट्र बैंक में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर पांच बदमाशों ने घुसकर बैंक के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी हेलमेट पहनकर एवं चार आरोपी हथियारों से लैस होकर बैंक में घुसे। उन्होंने बैंक के एक दर्जन कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर पहले बंधक बनाया है और फिर कल का 14 लाख रुपये नगद कैश एवं आज का कैश सहित गोल्ड लेकर मौके से फरार हो गए। करीब 35 लाख रुपए की लूट हुई है। जिस तरीके से दिनदहाड़े बैंक में घुसकर आरोपियों ने बंदूक की नोक पर लूटपाट को अंजाम दिया है उससे कई सवालिया निशान खड़े हो गए हैं ।

सम्बंधित ख़बरें