दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद में बारिश
भोपाल [ महामीडिया] दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली है। कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। फरीदाबाद में भी मौसम ने अचानक करवट लिया और तेज हवा चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। नोएडा में भी तेज बारिश शुरू हो चुकी है। इसके पहले गुरुवार को दिल्ली के आसपास के इलाकों जैसे गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और राजस्थान के बीकानेर में गरज के साथ हल्की बारिश हुई थी। शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रही जिसका असर दिल्ली के मौसम पर पड़ रहा है।