राजस्थान के पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में आग लगी

राजस्थान के पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में आग लगी

भोपाल [ महामीडिया] राजस्थान के बालोतरा के पचपदरा में स्थित भारत की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई है। यह रिफाइनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और राजस्थान सरकार की एक साझी परियोजना है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 21 अप्रैल को इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। इससे ठीक एक दिन पहले यहां आग लग गई है। इस रिफाइनरी की नींव सबसे पहले 22 सितंबर 2013 को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल के दौरान रखी थी।

सम्बंधित ख़बरें