म.प्र.में तेज गर्मी का दौर
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र.में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार तापमान 43.2 डिग्री पहुंचा। यह छतरपुर के खजुराहो में दर्ज किया गया जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं 9 शहरों में पारा 42 डिग्री से अधिक रहा। खजुराहो के बाद उमरिया (42.9), टीकमगढ़-नौगांव (42.8), मंडला (42.5), दमोह, गुना और दतिया (42.2) जैसे शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे। वहीं बड़े शहरों में जबलपुर सबसे गर्म रहा जहां तापमान 42 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल और ग्वालियर 41.3 डिग्री, इंदौर 40.6 और उज्जैन 40.5 डिग्री पर रहे।