नवीनतम
म प्र.में प्रदेशव्यापी बस जांच अभियान 16 फरवरी से
भोपाल [महामीडिया] म प्र. की सड़कों पर नियमों का उल्लंघन कर मनमाने तरीके से चल रही बसों के विरुद्ध अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना परमिट या निर्धारित रूट का पालन न करने वाले बस ऑपरेटरों पर परिवहन विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। 1 6 फरवरी से प्रदेशव्यापी जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।