भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल का केंद्र पर निशाना

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल का केंद्र पर निशाना

नई दिल्ली  (महामीडिया):  लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते में टैरिफ प्रावधानों पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि इस डील से भारत के कपास किसानों और कपड़ा निर्यातकों पर बुरा असर पड़ेगा. राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका में भारतीय कपड़ों पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगता है. वहीं बांग्लादेश को कपड़ों के एक्सपोर्ट पर जीरो फीसदी टैरिफ का फायदा इस शर्त पर दिया जा रहा है कि वह अमेरिकी कॉटन इंपोर्ट करे.

पॉलिसी फ्रेमवर्क पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकन कॉटन इंपोर्ट करने से घरेलू किसानों को नुकसान होगा, जबकि इसे इंपोर्ट न करने से टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नुकसान होगा. उन्होंने आगे दावा किया कि बांग्लादेश भारत से कॉटन इंपोर्ट में कमी या रोक का संकेत दे रहा है, जिससे भारतीय उत्पादकों के लिए स्थिति और खराब हो सकती है.

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस सांसद ने लिखा, '18 फीसदी टैरिफ बनाम जीरो फीसदी, मैं बताता हूँ कि कैसे एक्सपर्ट झूठे प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट इस मुद्दे पर भ्रम फैला रहे हैं. कैसे वे भारत-अमेरिका ट्रेड डील के जरिए इंडिया के कॉटन किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स को धोखा दे रहे हैं. बांग्लादेश को अमेरिका को गारमेंट एक्सपोर्ट पर जीरो फीसदी टैरिफ का फायदा दिया जा रहा है. बस शर्त यह है कि वे अमेरिकन कॉटन इंपोर्ट करें.भारतीय कपड़ों पर 18 फीसदी टैरिफ की घोषणा के बाद

जब मैंने संसद में बांग्लादेश को दी जा रही खास छूट के बारे में सवाल उठाया, तो मोदी सरकार के एक मंत्री का जवाब था: 'अगर हमें भी वही फायदा चाहिए, तो हमें अमेरिका से कॉटन इंपोर्ट करना होगा.' यह बात अब तक देश से क्यों छिपाई गई?' उन्होंने कहा कि यह समझौता लाखों लोगों को बेरोजगारी और आर्थिक तंगी की ओर धकेल देगा.'

सम्बंधित ख़बरें