ऑटो मैकेनिका दिल्ली में  ऊनो मिंडा के विभिन्न उत्पादों की शानदार प्रस्तुति

ऑटो मैकेनिका दिल्ली में  ऊनो मिंडा के विभिन्न उत्पादों की शानदार प्रस्तुति

भोपाल [महामीडिया] ऊनो मिंडा ने ऑटो मैकेनिका दिल्ली में सफलता पूर्वक हिस्सा लेते हुए कंपनी के स्टॉल पर विशेष उत्पादों की श्रृंखला एवं डिस्प्ले का प्रदर्शन किया। डिस्प्ले में पेश की गई श्रृंखला में ईवी प्रोडक्ट, सीएनजी किट्स, ट्रैक्टर एवं कमर्शियल उपयोग के लिए तकनीकी रूप से आधुनिक सिटिंग समाधान, आधुनिक तकनीकी लाइट तथा चार पहिया वाहनों के लिए लुब्रिकेंट की शानदार प्रस्तुति दी गई।

इस  प्रदर्शनी में प्रत्येक सेगमेंट पैनल में नए-नए उत्पादों को दर्शाया गया था जहां आगंतुकों को कंपनी के विभिन्न उत्पादों को देखने का मौका मिला। उनो मिंडा की इस भागीदारी का प्रमुख आकर्षण "टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस जोन" था जिसमें चार बड़े स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न उत्पादों की रेंजों को प्रदर्शित किया गया था। आगंतुकों को डिजिटल तरीके से उत्पादों को समझने और उनके कार्य प्रणाली एवं उपयोग के बारे में इस दौरान गहराई से जानकारी दी गई।

इस प्रदर्शनी की सफल भागीदारी पर बोलते हुए बिजनेस हेड विशाल कौल ने बताया कि "ऑटोमैकेनिका दिल्ली भारत के आटोमोटिव परिदृश्य में तेजी से हो रहे परिवर्तन को  बरसाने वाला एक महत्वपूर्ण मंच था जिसमें कंपनी ने अपनी सशक्त भूमिका को प्रदर्शित किया है जो कि इस वर्ष हमारी भागीदारी से इस दिशा में हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। इस प्रदर्शनी के कंपनी के स्टाल में उद्योग प्रतिभागियों के साथ सक्रिय संवाद को भी बढ़ावा दिया गया जिससे साझेदारों और हित धारकों के साथ चर्चा को समर्थन मिला और विकसित होते आफ्टर मार्केट परिदृश्य में उनो मिंडा की उपस्थिति और मजबूत हुई।"

इस प्रदर्शनी में कंपनी में तकनीकी नेतृत्व और भविष्य उन्मुख समाधानों पर केंद्रित एवं रेखांकित किया जिसका उद्देश्य उत्कृष्ट प्रदर्शन, निरंतर टिकाऊपन और बेहतर ग्राहक मूल्य प्रदान करना था।

सम्बंधित ख़बरें