भोपाल में पिछले दो दिन में दो हजार से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में पिछले दो दिन में 2 हजार से ज्यादा छोटी-बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है। बुधवार रात 8 बजे से झांकियों का चल समारोह शुरू हुआ जिसमें 200 से अधिक प्रतिमाएं शामिल हुईं। इस दौरान भोपाल में विदिशा, गंजबासौदा, सीहोर और बैरसिया की झांकियां भी पहुंचीं ।