कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार

कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार

मुंबई [महा मीडिया] 

कच्चे तेल की कीमतों में फिलहाल राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिकी कच्चा तेल  भी 98 डॉलर के आसपास बना हुआ है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, तेल ले जाने वाले जहाजों पर हमलों और ढुलाई का खर्च बढ़ने से कीमतों को सहारा मिल रहा है। इसी बीच सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले की खबर ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।

सम्बंधित ख़बरें