पैरा एशियन गेम्स में भारत ने आज दो गोल्ड मेडल जीते
मुंबई [महामीडिया]
भारत ने पैरा एशियन गेम्स में आज गुरुवार को दूसरा गोल्ड जीत लिया है। शीतल देवी और तोमर कुमार की जोड़ी ने आर्चरी में दिलाया। इससे पहले सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता था।जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 7 ब्रॉन्ज सहित 9 मेडल जीत लिए हैं। भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर है। उसके 16 गोल्ड, 22 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज के सहारे 71 मेडल हो गए हैं।