शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट पर
मुंबई [महामीडिया]
शेयर बाजार में आज 22 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स में करीब 500 अंक की गिरावट के साथ 73,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ऑटो और फार्मा शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है। जियो के IPO आज दूसरा दिन है। इसमें 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। सेंसेक्स 366 अंक गिरकर 73,343 पर और निफ्टी 123 अंक गिरकर 22,687 पर खुला था, लेकिन बाद में बिकवाली बढ़ने से गिरावट और गहरी हो गई।