म.प्र.में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव 12 नवंबर को

म.प्र.में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव 12 नवंबर को

भोपाल [ महामीडिया]

म.प्र.में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गयी । भारत निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी 22 अक्टूबर गुरुवार को दी। डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद 14 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट रिक्त हुई थी। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 26 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर, नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर तय की गई है। इस सीट पर 12 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा जबकि मतगणना यदि जरूरी हुई तो उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर  निर्धारित की गई है। इस सीट पर निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें