चांदी की कीमतों में आठ हजार की गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया]
सोने और चांदी की कीमतों में 22 अक्टूबर को लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 953 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 8,002 रुपए घटकर 2.01 लाख रुपए हो गई है। वहीं तीन दिन में सोना 3,200 हजार रुपए और चांदी 10 हजार रुपए सस्ती हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होना और कच्चे तेल के दाम में तेजी इसका मुख्य कारण हैं।