ट्रेजरी बिल की नीलामी में सभी बोलियां रद्द
भोपाल [ महा मीडिया] रिजर्व बैंक ने सरकार के ट्रेजरी बिल की नीलामी में सभी बोलियां रद्द कर दी हैं। यह संकेत है कि केंद्रीय बैंक कम अवधि के कर्ज की लागत में तेज बढ़ोतरी से सहज नहीं है। इससे पहले जून में रिजर्व बैंक ने 182 दिन और 364 दिन के ट्रेजरी बिल की नीलामी रद्द की थी। मार्च के अंत में उसने तीनों अवधि के बिलों की बोलियां खारिज कर दी थीं।सरकार की योजना 91 दिन, 182 दिन और 364 दिन के ट्रेजरी बिल बेचकर 23,000 करोड़ रुपये जुटाने की थी। ट्रेजरी बिल सरकार के कम अवधि के कर्ज जुटाने का इंस्ट्रूमेंट्स हैं।