राष्ट्रीय महर्षि सांस्कृतिक समारोह 24 अक्टूबर से       

राष्ट्रीय महर्षि सांस्कृतिक समारोह 24 अक्टूबर से       

भोपाल [ महा मीडिया] महर्षि महेश योगी शिक्षण संस्थान द्वारा तीन दिवसीय महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन भोपाल में 24 अक्टूबर से किया जा रहा है। इसका उद्घाटन महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी करेंगे। आध्यात्मिक एवं देश भक्ति की थीम पर आधारित इस सांस्कृतिक महोत्सव में 15 राज्यों के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों में अध्यनरत करीब साढ़े चार सौ से अधिक छात्र-छात्राएं विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी -अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

इन राज्यों के विद्यालयों की छह क्षेत्रीय टीम बनाकर प्रतिस्पर्धाएं होगी जिसमें174 छात्र और बाकी छात्राएं व्यक्तिगत एवं टीम चैंपियनशिप के लिए अपनी-अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के प्रथम दिवस 24 अक्टूबर को जहां जूनियर संवर्ग का सामूहिक गायन, वरिष्ठ समूह का वोकल सेमी क्लासिकल, वरिष्ठ संवर्ग का सामूहिक नृत्य, गणित एवं विज्ञान की वरिष्ठ संवर्ग की एग्जीबिशन, श्रीमद् भागवत गीता एवं रामचरितमानस का श्लोक वाचन, वरिष्ठ समूह का वोकल क्लासिकल, जूनियर संवर्ग का वोकल क्लासिकल सहित भावातीत ध्यान एवं सिद्धि की प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के द्वितीय दिवस पर अर्थात 24 अक्टूबर को जूनियर संवर्ग की सामूहिक गायन, सीनियर संवर्ग की सामूहिक नृत्य, सीनियर संवर्ग की सेमी क्लासिकल, सीनियर एवं जूनियर दोनों संवर्ग की गणित एवं साइंस एग्जीबिशन, रामचरितमानस एवं श्रीमद् भागवत गीता का श्लोक वचन, वरिष्ठ समूह की वोकल क्लासिकल एवं जूनियर समूह की वोकल क्लासिकल सहित भावातीत ध्यान एवं सिद्धि की प्रतिस्पर्धाएं होगी ।

जबकि राष्ट्रीय सांस्कृतिक  महोत्सव के तृतीय दिवस पर 26 अक्टूबर को यौगिक फ्लाइंग एवं वरिष्ठ संवर्ग की फाइनल राउंड की क्विज संपन्न होगी। इसी दिन शाम को पुरस्कार वितरण ब्रह्मचारी गिरीश जी द्वारा किया जाएगा। पुरस्कार में टीम चैंपियनशिप के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार भी विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें